फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ता पंजीकरण के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी के आदेश पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में अधिवक्ता पंजीकरण के लिए दो दिवसीय साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त हुई। बार काउंसिल आफ यूपी के सदस्य हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन


डीडीयू के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वेद प्रकाश राय एवं विनोद पांडेय सदस्य बार कौंसिल ऑफ उतर पदेश की निगरानी में अधिवक्ता पंजीकरण के लिए पहले दिन कुल तीन बोर्ड का गठन किया गया था। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संतकबीरनगर, बलिया, मऊ और गाजीपुर के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। डॉ वेद प्रकाश राय ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो गई। यहां से रिपोर्ट तैयार कर उप्र बार काउंसिल को भेजी जाएगी। इस दौरान बार काउंसिल के कर्मी मो. गनी सिद्दीकी, चिराग, दुर्गेश मिश्र, गौतम कुमार, शिवसेवक, राकेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें