फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में मार्च में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बुधवार को प्री-कॉन्फ्रेंस व्याख्यान का किया गया आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की तरफ से अगले साल 12 व 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को एक प्री-कॉन्फ्रेंस विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में समवर्ती अभियांत्रिकी और परियोजना प्रबंधन के सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुभव देना था।
यह प्री- कांफ्रेंस डॉ. विक्रम साराभाई सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. अशोक कौशल, यांत्रिक, औद्योगिकी एवं एयरोस्पेस अभियंत्रण विभाग, कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय, कनाडा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संरक्षक प्रो. जेपी सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे प्रो. जीऊत सिंह, अधिष्ठाता (परास्नातक अध्ययन) एवं कार्यवाहक विभागाध्यक्ष (यांत्रिक अभियंत्रण) ने प्रस्तुत किया। आगामी संगोष्ठी की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार (आयोजन सचिव) ने दी। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. पल्लव गुप्ता आयोजन सचिव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें