फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौशाद के नेटवर्क की जांच कर रही खुफिया एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव के हेमंत पांडेय 2.6 करोड़ रुपये के साथ कोलकाता में पकड़े जाने के बाद नौशाद का आया नाम
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव निवासी हेमंत पांडेय 2.6 करोड़ रुपये के साथ हावड़ा स्टेशन से पकड़े जाने के बाद नेपाल सीमा से लेकर कोलकाता और बैंकाक तक फैले हवाला नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। गोरखपुर अब अवैध लेन-देन का नया हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां से हवाला के रुपये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भेजे जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने अब बैंक रोड स्थित नौशाद के नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नौशाद की कंपनी का असली संचालक कोई और है, और वह महज एक मोहरा हो सकता है। खुफिया रिपोर्ट की मानें तो हवाला के रुपये गोरखपुर से कोलकाता के जरिये बैंकाक भेजे जाते हैं। नेपाल सीमा पर यह नेटवर्क पहले से सक्रिय था। शहर को इस धंधे का मुख्य केंद्र इसलिए बनाया गया है कि बड़ी संख्या में गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोग थाईलैंड, म्यांमार में व्यापार करते हैं। इन्हीं संपर्कों के जरिये हवाला का धंधा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


हेमंत के पकड़े जाने पर शुरू हुई जांच
कोलकाता के हावड़ा स्टेशन पर 2.6 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किए गए बांसगांव के देवड़ार खुर्द गांव निवासी हेमंत पांडेय से पूछताछ के बाद यह नेटवर्क फिर चर्चा में आया। जांच में पता चला कि वह नौशाद के संपर्क में थे और उसे कोलकाता में एक डील सप्लाई करनी थी। इसके पहले 21 मई 2022 को कोलकाता एयरपोर्ट पर गोरखनाथ क्षेत्र के अम्बरीश दुबे को 1.53 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया था। उसने भी हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की बात कबूली थी। इसके बावजूद नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक एजेंसियां नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन




बेटी की शादी करने के लिए की नौकरी
हेमंत पांडेय के गांव में मौजूद भाई मनोज ने बताया कि भाई छह महीने पहले गोरखपुर में किसी नौशाद के यहां नौकरी करता था। दो भतीजी की शादी करने के लिए 50 वर्ष की उम्र में में नौकरी करना शुरू किया। हेमंत के पिता रामसमुझ पांडेय गुजरात पुलिस में नौकरी करते थे। हेमंत की पढ़ाई भी गुजरात में हुई। उसने वहां पर निजी कंपनी में काम किया। गांव के प्रधान दिनेश पांडेय ने कहा कि हेमंत बहुत ही सीधा और मिलनसार है, नौकरी मिलने के बाद लड़की की शादी करने के लिए परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें