फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाना किसानों के लिए वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन एवं मछली पालन करने वाले किसानों को मिलेगी बड़ी पूंजी
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्र सरकार के बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाना किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इस बजट में क्रेडिट लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने से किसानों को एक साथ बड़ी पूंजी मिल जाएगी। जो किसान दुग्ध उत्पादन और मछली पालन कर रहे हैं उनके लिए विशेष फायदा होगा।
यह कहना है कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वैज्ञानिक डॉ. एसके तोमर का। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री धन्य धान्य कृषि योजना में 100 जिलों को चुना गया है। इनमें खेती की उत्पादकता सिंचाई और भंडारण आदि की सुविधा प्रदान करने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। हर साल दलहन का विदेश से आयात होता है। इससे विदेशी मुद्रा बाहर जाती है। इसमें आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह साल के लिए दलहन उत्पादन मिशन बनाया गया है। इसमें खास तौर से अरहर, उड़द मसूर की दालों का उत्पादकता को बढ़ाने के लिए मिशन चलाया गया है।
विज्ञापन

किसानों के लिए मुफीद है यह बजट
गगहा ब्लाॅक के बांस गगहा गांव निवासी किसान पन्ने लाल यादव ने बताया कि यह बजट किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने से किसानों को राहत मिलेगी। अब किसान पांच लाख का ऋण आसानी से लेकर अपनी खेती के साथ ही कृषि से संबंधित अन्य कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसान हित में है बजट
गगहा ब्लाॅक के हटवा गांव निवासी किसान राहुल सिंह ने बताया कि सरकार ने किसान की स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया है। पहली बार दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों को नई तकनीक उपलब्ध कराने के साथ उससे संबंधित हर प्रकार की सहूलियत देने की बात कही है। इससे दलहन उत्पादन बढ़ेगा और किसान को कम लागत में अधिक मुनाफा होगा। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने से किसान के हाथ में पैसा रहेगा। बजट किसान हित में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें