फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉर्न बजाने पर हमला कर किया घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाने में केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

गुलरिहा। हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर रास्ते में खड़े मनबढ़ों ने चार युवकों को मारकर घायल कर दिया। रामपुर बुजुर्ग निवासी घायल अरुण साहनी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपी कन्हैया और करण समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल दो युवक बेहोश हो गए थे। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

अरुण साहनी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को कार से दोस्त सूरज, शुभम और आकाश के साथ गुलरिहा साप्ताहिक बाजार करने गया था। शाम करीब छह बजे रोड पर कन्हैया, करण और कुछ अज्ञात युवक खड़े थे। हॉर्न बजाकर युवकों को रास्ते से हटने का इशारा किया तो सूरज को कार से निकालकर कन्हैया और अन्य मारने-पीटने लगे। आरोप है कि अरुण जब सूरज को बचाने गया तो करण ने जेब से कोई नुकीली चीज निकालकर हमला कर दिया जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। अरुण ने आगे बताया कि कुछ देर बाद होश आया तो मैंने अपने आपको नजदीक के एक क्लीनिक में पाया। बाद में यह पता चला कि मनबढ़ों ने सूरज को भी मारकर बेहोश कर दिया था। आकाश और शुभम को भी चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें