फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण समारोह कल, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना है यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
विज्ञापन

भटहट। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के हाथों होना है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। तैयारियों को लेकर रविवार को भी दिन भर प्रशासनिक अधिकारी वहां जमे रहे। जहां कमियां दिखीं, उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते रहे। प्रशासन की तरफ से शाम को फ्लीट रिहर्सल भी कराया गया।
विज्ञापन


आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को लेकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एडीजी केएस प्रताप, डीआईजी डॉ एस. चन्नपा, एसएसपी राज करन नय्यर आदि अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मंच, दीर्घा, स्विस कॉटेज, आर्ट गैलरी समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। वीवीआईपी, वीआईपी और आम लोगों के लिए लगाई गई कुर्सियों के बारे में भी जानकारी ली। यहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 से करीब 12:30 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें