फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रायगंज में चल रही पानी पैकिंग की अवैध फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बिना अनुमति संचालित पानी का पाउच पैक करने वाली फैक्टरियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार से अभियान शुरू किया है। पहले दिन रायगंज में बिना लाइसेंस के पानी का पाउच बनाने की फैक्टरी को सील किया गया। वहां 200 बोरियों में रखे 15,000 पानी के पाउच भी सीज कर दिए गए। इसके अलावा सहजनवां और हाटा बाजार में पानी और लीची के स्वाद वाले कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

बोतल व पैकेट वाले पानी के बढ़ते खपत को देखते हुए शहर में कई जगह इसकी अवैध फैक्टरियां भी संचालित हो रही हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि रायगंज के जगन्नाथपुर दुर्गा पार्क के पीछे एक मकान में पानी की पैकिंग होती है। टीम वहां पहुंची और पाउच की पैकिंग करने वाली मशीन को सील कर दिया। यह फैक्टरी एक महिला संचालित करती है। पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया।
इसके बाद टीम सहजनवां गई, जहां जीके फूड्स से पानी के दो सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। इनमें फलों के स्वाद का पेय पदार्थ और फ्लेवर्ड पीने का पानी शामिल है। श्रीबाला जी ट्रेडर्स हाटा बाजार से लीची के स्वाद वाले कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रायगंज में बिना लाइसेंस के संचालित पानी की फैक्टरी में मशीन सील की गई है। सहजनवा और हाटा बाजार में पानी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें