फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिर क्यों मधुर भंडारकर ने बनाई थी 'चांदनी बार'... गोरखपुर में खोला ये राज, जानिए अब क्या है नई योजना

Sun, 23 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

मधुर भंडारकर ने कहा कि गोरखपुर का एयरपोर्ट बहुत अच्छा लगा। रास्ते में रामगढ़ताल देखकर मन प्रसन्न हो गया। कम समय होने की वजह से शहर को ठीक से देख नहीं पाया। इसके बाद कभी आया तो जरूर शहर का भ्रमण करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्लेटफाॅर्म पर सत्य आधारित घटनाओं पर काम होगा, उसे देखना लोग पसंद करेंगे।
विज्ञापन
फिल्मकार मधुर भंडारकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार गया तो चांदनी बार, पब जाने पर बनाई बबली बाउंसर...अब इच्छा है कि एक बार सरकारी विभागों को घूमकर देखूं। इसके बाद भ्रष्टाचार पर एक फिल्म बनाई जाए। अब तो अस्पताल भी जाता हूं तो लोग डर जाते हैं कि कहीं दिमाग घूम गया तो इस पर फिल्म न बना दूं..। ये बातें आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव में आए फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहीं।
विज्ञापन


मधुर भंडारकर सत्य आधारित कहानियों पर फिल्म बनाते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार अपने ऑफिस में साफ-सफाई कर रहा था। तभी कर्मचारी पुराने कैलेंडर लेकर आए। उनसे पूछा, इसका क्या करना है। सुंदर कैलेंडर देखकर कैलेंडर गर्ल फिल्म बना दी, जो बहुत चर्चा में रही।

मधुर भंडारकर ने कहा कि गोरखपुर का एयरपोर्ट बहुत अच्छा लगा। रास्ते में रामगढ़ताल देखकर मन प्रसन्न हो गया। कम समय होने की वजह से शहर को ठीक से देख नहीं पाया। इसके बाद कभी आया तो जरूर शहर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्लेटफाॅर्म पर सत्य आधारित घटनाओं पर काम होगा, उसे देखना लोग पसंद करेंगे। दर्शकों ने उनकी फिल्मों को हमेशा प्यार दिया है। चाहे वह बड़े पर्दे पर हो या ओटीटी पर, इसका एक ही कारण है कि उनकी फिल्मों में 95 प्रतिशत सचाई दिखाई जाती है।

पूर्वांचल में प्रतिभा की कमी नहीं
मधुर भंडारकर ने कहा कि हमेशा एक अच्छी शुरुआत होनी चाहिए। कोई भी काम करें निराश न हों, अपने काम पर निरंतर ध्यान दें। हिट-फ्लाप लाइफ की जर्नी होती है। अपने काम का जो नशा होता है, उस पर बहुत फोकस रखना चाहिए। यूपी के पूर्वांचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे मेहनत करें, आगे आएं, वादा करता हैं कि उनके साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें