फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राम समाज और सड़क की जमीन पर सरकारी पत्थर हटा तो दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और सचिव को करनी होगी निगरानी, जमीन के विवाद बढ़ते देख प्रशासन ने दिए निर्देश
विज्ञापन

हर गांव की तैयार की जाएगी रिपोर्ट, एसडीएम करेंगे समीक्षा
गोरखपुर। अब ग्राम समाज की जमीन या सड़क पर किसी ने सरकारी पत्थर हटाने की कोशिश की तो तत्काल केस दर्ज होगा। यही नहीं, ग्राम प्रधान और सचिव को गांवों में ऐसी जमीनों की निगरानी करनी होगा, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। जमीन के विवाद के बढ़ते मामलों को देख प्रशासन ने सख्ती बरती है और इस पर रोकथाम के लिए निर्देश दिए हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस पर सरकारी जमीनों पर कब्जा किए जाने की शिकायतें बढ़ गई हैं। ग्राम समाज की जमीनों पर सीमांकन कर लगाए गए पत्थर को हटाकर लोग कब्जा कर रहे हैं और वाद दाखिल कर मामले को उलझा दे रहे हैं। कई जगहों पर लेखपाल की मिलीभगत से भी प्रशासन को गलत रिपोर्ट मिल रही है। इसे देखते हुए अब सख्ती बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिव अपने गांवों की रिपोर्ट तैयार करके देंगे, इसकी समीक्षा एसडीएम करेंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्राम समाज की जमीनों पर लगे पत्थर नसब को हटाने या कब्जा करने वालों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम प्रधान और सचिव निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें