चौरीचौरा क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव का मामला
विवाहिता का पति मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य का है ठेकेदार
चौरीचौरा। क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव निवासी महातम प्रसाद की बेटी सरोज देवी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार पति सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कराया है। सरोज का आरोप है कि उसकी शादी बांसगांव के हरिहरपुर गांव निवासी संदीप से हुई है। पति व ससुरालवालों की दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके में रह रही है।
पुलिस को दिए तहरीर में सरोज ने बताया कि पति शेर बहादुर, ससुर रामबृक्ष, ननद बंदन व शंदन, देवर संदीप व बुआ लीला शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन मारपीट करते थे। पति मेडिकल कालेज में सफाई कार्य की ठेकेदारी करते हैं। आरोप लगाया कि वहां काम करने वाली बिंदू से पति का संबंध है। पति आए दिन घर छोड़कर चले जाने की बात कहते हैं। ऐसा नहीं करने पर हत्या की भी धमकी भी देते हैं। पति 23 मई को रात मायके पहुंच मुझे मारने-पीटने लगा। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।