फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति पर शराबखोरी का आरोप, पत्नी डेढ़ साल के बेटे के साथ प्रेमी के घर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

पिपराइच। थाना क्षेत्र में रविवार को अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद सामने आया। एक महिला डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी पर पति वहां पहुंचा और दोनों को पकड़ कर थाने ले आया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पिपराइच नगर पंचायत के रहने वाले युवक की शादी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की युवती से हुई। शादी के बाद दोनों का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। आरोप है कि युवक शराब का लती है। इससे दोनों के वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव बढ़ता गया। इसी बीच महिला की सोशल मीडिया पर लौकिहवा गांव के युवक से दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को महिला बेटे को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलते ही उसका पति वहां पहुंच गया और दोनों को पकड़कर पिपराइच थाने ले आया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति की शराबखोरी से परेशान है। अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। उधर, महिला के मायके वालों ने मामले से दूरी बना ली है।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में बातचीत की जा रही है। महिला बालिग है और उसे अपने निर्णय का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें