फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज के सामने गिरा रहे घरों का कचरा, बदबू से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महराजगंज रोड पर बसी कई कालोनियों का कचरा बीआरडी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक के सामने सड़क पर गिराया जा रहा है। हर दिन कई ट्राली कूड़ा गिराया जा रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि नगर निगम की ट्राली आती है और कूड़ा गिराकर चली जाती है। बार-बार शिकायत के बाद भी अफसर सुन नहीं रहे हैं। किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी डाली है। नगर निगम और मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे टैग किया गया है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले नगर निगम की गाड़ी से आसपास के मुहल्लों का कूड़ा बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा दिया गया था। इस पर कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति की तो वहां कूड़ा गिराना बंद किया गया। अब यह कूड़ा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सामने कॉलेज की बाउंड्री से सटे ही गिराया जा रहा है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक के ठीक पीछे बच्चों का अस्पताल बाल रोग चिकित्सा सेवा संस्थान है। उसके ठीक सामने कैंसर रोग विभाग, क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र है।
कूड़ा की वजह से संक्रामक बीमारी फैली तो अस्पतालों में भर्ती मरीज भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। एक बीमारी के उपचार के लिए पहुंचे रहे मरीज कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जहां कूड़ा गिराया जा रहा है उसके ठीक सामने सड़क की दूसरी तरफ अपार्टमेंट व घर हैं। वहां के नागरिक भी बदबू से परेशान हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग एक दर्जन मोहल्लों का कूड़ा यहां प्रतिदिन गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार ने बताया कि अस्पताल की चहारदीवारी के बाहर महराजगंज रोड पर कूड़ा गिराया जा रहा है, जिसकी जानकारी नगर निगम को दी गई है। कूड़े की वजह से बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन


-डा. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कालेज


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें