फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्रिकेट के विवाद में घर पर चढ़ किया हमला, 25 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष की तहरीर पुलिस ने 10 नामजद सहित 25 के विरुद्ध दर्ज किया केस
विज्ञापन

गोला। थाना क्षेत्र के पतरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान डेड बॉल को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को लेकर परिजन आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर पर चढ़कर लाठी-डंडा और कट्टा से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। शनिवार को 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव के अवधेश मिश्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 20 मई को मेरा पुत्र शिवम दोस्तों के साथ गांव में क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में डेड बॉल को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सारे बच्चे अपने-अपने घर चले गए। शाम सात बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के अंगू चौहान, रवि चौहान, कमलेश चौहान, चंदन चौहान, भीम चौहान, अंकित यादव, किशन चौहान, राजू चौहान, प्रियांशु चौहान, पंकज चौहान 15 अज्ञात लोगों के साथ एक राय होकर पहुंचे। सभी के हाथों में लाठी, डंडा, रॉड या कट्टा था। हमले में मेरे पुत्र शिवम का सिर फट गया। स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपना और घायल बेटे का इलाज कराने के बाद अवेधश मिश्र ने थाने में तहरीर दी। कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें