गोरखपुर। दिवाली को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बर्न वार्ड में आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज, जिला व महिला अस्पताल से लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में 25 बेड दिवाली के मद्देनजर सुरक्षित कर लिए गए हैं। दिवाली पर पटाखों या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर मरीज को तत्काल भर्ती कर इलाज की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
वहीं सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 बेड, सीएससी और पीएससी पर पांच-पांच बेड की व्यवस्था की गई है। महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने महिला अस्पताल में जलने या तत्काल प्रसव की व्यवस्थाओं को देखते हुए 10 बेड आरक्षित कर दिए हैं। शासन के आदेश पर सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था है।