फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क के लिए 7.28 करोड़ मिले...निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के दूसरे ज्ञान-विज्ञान पार्क के निर्माण के लिए 7.28 करोड़ रुपये अवमुक्त हुआ है। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से निर्माण के लिए धन मिलने के बाद कार्य में तेजी आएगी। पार्क के निर्माण पर 15.62 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


ज्ञान-विज्ञान पार्क के सिविल वर्क के लिए इससे पहले फरवरी में चार करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी हुई थी। मार्च 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। यह पार्क मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। ई-टेंडर पाने वाली जयपुर की फर्म मेसर्स चंद्रा इवेंट्स एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने पांच जुलाई से काम शुरू कर दिया है। परियोजना के प्रथम चरण में सिविल वर्क का काम कराया जा रहा है। सिविल वर्क के मद में अभी चार करोड़ रुपये और मिलने हैं। फिलहाल अब दूसरे चरण में साइंस मॉडल का काम पूरा कराने की धनराशि भी जारी हो गई है। यह कार्य भी फर्म मेसर्स चंद्रा इवेंट्स एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ही करेगी। महंत अवेद्यनाथ विज्ञान पार्क में देश के कई वैज्ञानिकों के स्टैचू भी लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि नक्षत्रशाला का निर्माण 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

वर्जन...
नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह प्रदेश का अत्याधुनिक और सुविधा सम्पन्न पार्क होगा। इसे निर्धारित समय में तैयार कर लिया जाएगा। फर्म को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
-
खेल-खेल में विज्ञान को करीब से जान सकेंगे छात्र

ज्ञान-विज्ञान पार्क में बच्चों को कई तरह की आधुनिक जानकारियां मिल सकेंगी। नक्षत्रशाला के प्रति पहले से ही छात्रों का आकर्षण था, लेकिन समय की मांग थी कि विज्ञान की आधुनिक तकनीक और हो रहे परिवर्तनों की छात्रों को जानकारी मिले। इस पार्क में लैंडस्केपिंग के जरिए सुंदर आकृतियों को भी उकेरा जाएगा। इसमें स्पेस साइंस गैलरी भी बनाई जाएगी। इसके माध्यम से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आए बदलाव से छात्रों को अवगत कराया जाएगा। विज्ञान पार्क में छात्रों को खेल-खेल में विज्ञान को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें