फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार प्रकरण : 17 आरोपियों की चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार कराने के 17 आरोपी जेल में हैं बंद, पांच आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार करने के 17 आरोपियों की चार्जशीट विगत दिनों पुलिस ने दाखिल कर दिया है। इन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। वहीं धंधे में लिप्त पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द एनबीडब्ल्यू कराकर पुलिस इनपर इनाम भी रख सकती है।
रामगढ़ताल थाने में दो जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। किशोरी ने बताया था कि शाहपुर इलाके जेनिस बॉटल हुक्का बार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो और पीड़िताएं भी सामने आईं। शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई तो देह व्यापार का धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना अनिरूद्ध ओझा उर्फ सोखा, प्रियांशु जायसवाल, निखिल गौड़, मनीषा उर्फ रेशमा खान, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, बिमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नन्दिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार कसौंधन और एक बाल अपचारी को पकड़कर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इन्हीं आरोपियों की चार्जशीट दाखिल की गई है।

जमानत के लिए परेशान सभी आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल में बंद आरोपी जमानत के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रयास विफल हो जा रहा है। वहीं कई आरोपी इस इंतजार में हैं कि किसी को जमानत मिले तो उस आधार पर वह भी अर्जी डालें। इस केस में 10 जनवरी को पहली गिरफ्तारी हुई थी। आखिरी गिरफ्तारी पांच अप्रैल को हुई। अभी पांच और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


कोट-
केस में जांच कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, उनकी तलाश चल रही है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें