फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में गेस्ट फैकल्टी का बढ़ेगा मानदेय, समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 31 हजार मासिक अधिकतम या 600 प्रति लेक्चर मिलता है मानदेय
विज्ञापन

तीन सदस्यीय समिति को जल्द रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश

अच्छा प्रदर्शन कर रहे संविदा शिक्षकों का वेतन भी बढ़ेगा

नवंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित वित्त समिति की बैठक में लगेगी मुहर
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नियुक्त गेस्ट फैकल्टी और संविदा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन कर रहे संविदा शिक्षकों को भी इंक्रीमेंट दिया जाएगा। इसके लिए डीडीयू प्रशासन ने शनिवार को समिति गठित कर दी। नवंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित वित्त समिति की बैठक में रिपोर्ट को मंजूरी मिलने की संभावना है।

डीडीयू में गेस्ट फैकल्टी को मासिक अधिकतम 31 हजार और प्रति लेक्चर 600 रुपये का प्रावधान है। बदलते दौर में यह मानदेय बहुत कम होने के कारण विश्वविद्यालय को अच्छे गेस्ट फैकल्टी नहीं मिल पा रहे थे। अच्छे गेस्ट फैकल्टी मिल भी रहे थे तो कुछ समय बाद वे छोड़कर चले जाते थे। शिक्षण और शोध कार्यों में उत्कृष्टता के लिए उनका मानदेय बढ़ाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


इसी तरह इंजीनियिरिंग, फार्मेसी और एग्रीकल्चर संकायों में नियुक्त संविदा शिक्षकों को 57,700 रुपये सैलरी दी जाती है। अन्य स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में संविदा शिक्षकों की सैलरी 40 हजार रुपये है। संविदा पर नियुक्त कई शिक्षक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए डीडीयू प्रशासन उनकी सैलरी भी बढ़ाए जाने पर विचार कर रहा है।

डीडीयू प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए जल्द रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में वित्त समिति की बैठक प्रस्तावित की गई है। उसमें यह अहम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


-

वर्जनगेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाए जाने और अच्छा प्रदर्शन कर रहे संविदा शिक्षकों की वेतन वृद्धि की योजना बनाई गई है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट को नवंबर में वित्त समिति की बैठक में रखा जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें