फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉकी खिलाड़ी प्रीति दूबे का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Fri, 22 Nov 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एशियन चैंपियनशिप जिताने में गोरखपुर की प्रीति दूबे का भी योगदान काफी अच्छा रहा। बृहस्पतिवार को गोरखपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। चैंपियनशिप के टॉप पांच स्कोरर में प्रीति शामिल रहीं। इस फारवर्ड खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में कुल तीन गोल दागे।
विज्ञापन


प्रीति दूबे ने इस प्रतियोगिता के लीग मैचों में थाइलैंड के खिलाफ 2 गोल और मलेशिया के खिलाफ एक गोल किया। इसके अलावा जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रीति के शानदार पास पर भी कैप्टन सलीमा टेटे ने एक गोल किया था। खिताबी जीत के साथ प्रीति दूबे गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति से गोरखपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ओलंपियन प्रेम माया, स्पोर्ट्स कॉलेज की हॉकी कोच शशि नावेद आदि ने प्रीति का अभिनंदन किया।
-
इसलिए प्रीति के लिए खास है यह जीत

प्रीति दूबे के लिए भारतीय टीम की जीत कई मायनों में खास है। करीब छह वर्ष बाद 27 वर्षीय प्रीति दूबे ने मई में ही भारतीय टीम में वापसी की थी। मई-जून में बेल्जियम और इंग्लैंड में आयोजित प्रो लीग में भारतीय टीम में थीं। हालांकि प्रीति और भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस खिताबी जीत से प्रीति को नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन

...
अब हॉकी इंडिया लीग में खेलने की तैयारी

महिला हॉकी इंडिया लीग के तीसरे सत्र का आयोजन 12 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। प्रीति दूबे दिल्ली एसजी पाइपर की तरफ से इसमें खेलेंगी। प्रीति का लक्ष्य हॉकी इंडिया लीग में उम्दा प्रदर्शन कर छाप छोड़ने की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें