फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी गोल्ड कप : एमके स्पोर्टिंग देवरिया और गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा चेतना समिति की ओर से एमएसआई इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। युवा चेतना समिति के तत्वावधान में आयोजित सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति बालक-बालिका हॉकी गोल्ड कप का रविवार को समापन हो गया। एमएसआई इंटर कॉलेज में चल रही इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एमके स्पोर्टिंग देवरिया और बालिका वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन बने।
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मौलाना आजाद हॉकी क्लब और एमके स्पोर्टिंग देवरिया के बीच खेला गया। निर्धारित अवधि में विजेता का निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद टाईब्रेकर से विजेता का फैसला हुआ। टाईब्रेकर में एमके स्पोर्टिंग ने 5-4 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बल पर टीम 2-0 से विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बालिका वर्ग की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने की। इस मौके पर डीडीयू की डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, आयोजक मंडल से रीता मिश्रा, डॉ. एके पांडेय, आशुतोष मिश्र डॉ. रहमत अली व अंगद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें