फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हॉकी टूर्नामेंट : अयोध्या ने झांसी और मेरठ ने वाराणसी को हराया- जानिए कब होगा फाइनल मैच

Thu, 06 Feb 2025 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

तीसरा मैच में कानपुर मंडल ने सहारनपुर को 1-0 गोल से हराया। कानपुर की तरफ से रिया ने 52वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। चौथे मैच में अलीगढ़ मंडल ने देवीपाटन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 गोल के अंतर से हराया। अलीगढ़ की तरफ से वियासा ने 01वें, 58वें मिनट में और प्राची ने 07वें, 35वें, 50वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
हॉकी मैच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित यूपी राज्य स्तरीय अंडर-19 महिला हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को पहले मुकाबले में अयोध्या मंडल की टीम ने झांसी को रोमांचक मैच में 1-0 से हरा दिया। बुधवार को तीसरे दिन एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पांच मैच हुए।

विज्ञापन


इसमें मेरठ ने वाराणसी, कानपुर ने सहारनपुर, अलीगढ़ ने देवीपाटन और प्रयागराज ने आजमगढ़ को हराया। बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर अयोध्या मंडल ने झांसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 गोल के अंतर से हराया।

अयोध्या की तरफ से नेंशी यादव ने 58वें मिनट में एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में मेरठ मंडल ने वाराणसी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 गोल से हरा दिया। मेरठ की तरफ से काजल ने 18वें मिनट में, तन्नु ने 30वें मिनट में और खुशी ने 52वें मिनट में गोल किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हॉकी मैच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरा मैच में कानपुर मंडल ने सहारनपुर को 1-0 गोल से हराया। कानपुर की तरफ से रिया ने 52वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। चौथे मैच में अलीगढ़ मंडल ने देवीपाटन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 गोल के अंतर से हराया।

अलीगढ़ की तरफ से वियासा ने 01वें, 58वें मिनट में और प्राची ने 07वें, 35वें, 50वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पांचवें और तीसरे दिन के आखिरी मैच में प्रयागराज मंडल ने आजमगढ़ को 2-0 गोल से हराया। प्रयागराज की तरफ से वर्तिक ने 02वें, 36वें मिनट में टीम के लिए गोल किया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रेम माया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता मिश्रा, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, एमएस बोहरा, सरीता सिंह, अनवर, सच्चिदानंद राय, मेराज अहमद, बृजेश, रश्मि सिंह, शशि नवैद, मुकेश सिंह, श्रेया सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें