फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नौका विहार पर भद्दगी: तेज आवाज में सड़क पर बजा रहे थे अश्लील गाना, रील बनाने में जुटे थे- 3 गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 05:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

दरअसल, तीन युवक रोजाना ही जेटी पर स्पीकर लेकर पहुंचते थे और वहीं पर अश्लील गाना बजाकर रील बनाते थे। पुलिस को पिछले कई दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
जेटी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके के नौकायन पर अश्लील गाने पर रील बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार रात में तेज आवाज में गाना बजाकर डांस रहे युवकों की वजह से आने जाने वाले परेशान हो रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान लहसड़ी निवासी रोहित कुमार, राहुल गौड़ और विकास के रूप के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो तीनों माफी मांगने लगे। दरअसल, तीनों युवक रोजाना ही जेटी पर स्पीकर लेकर पहुंचते थे और वहीं पर अश्लील गाना बजाकर रील बनाते थे।

पुलिस को पिछले कई दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। सोमवार रात में पुलिस पहुंची तो तीनों अश्लील गाना बजाकर डांस करते मिले। पुलिस को देखते ही तीनों माफी मांगने लगे। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें