फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचओ कोटाः रेल मंत्रालय से टिकट कराया कन्फर्म, एजेंट ने वसूले प्रति टिकट 5500- कुल 27,500 हजार रुपये वसूले

Tue, 10 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मामला छह जून का है। दादर एक्सप्रेस में एसी थ्री कोच में एचओ कोटा के तहत एक टिकट कंफर्म कराने के लिए फैक्स से भेजा गया। इसका पीएनआर संख्या 2436358280 था और इस पर छह यात्रियों का टिकट बुक था, लेकिन एक यात्री की यात्रा रद्द करा दी गई। यह कोटा रेल राज्यमंत्री के पीएम द्वितीय की तरफ से भेजा गया।
विज्ञापन
ट्रेन पर भीड़ होने की वजह से चढ़ने और सीट पाने की जद्दोजहद करते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के हेड ऑफिस (एचओ) कोटा में दलाल और टिकट एजेंटों ने पूरी तरह से सेंधमारी कर ली है। पिछले महीने एक रेल अफसर के नाम पर फर्जी लेटर पैड के जरिये टिकट कंफर्म कराने की जांच अभी चल ही रही है कि रेल मंत्रालय से एक ही पीएनआर पर बने पांच टिकट कंफर्म कराने को कहा गया।

विज्ञापन


टिकट कन्फर्म कर दिया गया, लेकिन संदेह होने पर जब टीटीई ने यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने टिकट एजेंट से कंफर्म कराए हैं और बदले में प्रति टिकट 5500 रुपये दिए हैं। फिलहाल मामले की जानकारी रेलवे बोर्ड को दे दी गई है।

मामला छह जून का है। दादर एक्सप्रेस में एसी थ्री कोच में एचओ कोटा के तहत एक टिकट कंफर्म कराने के लिए फैक्स से भेजा गया। इसका पीएनआर संख्या 2436358280 था और इस पर छह यात्रियों का टिकट बुक था, लेकिन एक यात्री की यात्रा रद्द करा दी गई। यह कोटा रेल राज्यमंत्री के पीएम द्वितीय की तरफ से भेजा गया।

रेलवे बोर्ड से आए पत्र के कारण कोटा आवंटित कर दिया गया और बी-1 कोच में 25, 26, 27, 28 और 29 नंबर की सीट दी गई।लगातार फर्जी मामले पकड़ में आने के चलते अब एक ही पीएनआर में कई यात्रियों का टिकट कंफर्म हो रहा है। टीटीई कोटा से आवंटित की गई सीट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से एक फार्म भरवाते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जब वाराणसी में टीटीई ने संबंधित पीएनआर के यात्री से फार्म भरवाया तो यात्री ने लिखा कि उसने टिकट एजेंट के जरिये कराया था और एजेंट को प्रत्येक टिकट के लिए 5500 रुपये यानी कुल 27500 रुपये दिए थे। टीटीई ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।

मामला रेल मंत्रालय से जुड़ा होने के चलते अधिकारियों की भी सांसें अटक गई हैं। हालांकि, इसकी सूचना रेलवे बोर्ड को दे दी गई है। एचओ कोटा में एजेंटों के घुसपैठ की चर्चा इस समय जमकर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें