फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिटायर्ड प्रोफेसर पर केस के लिए जाम किया हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़े भाई की हत्या में मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला रविवार को तूल पकड़ लिया। मृतक गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन के परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए फल मंडी के पास हाईवे पर शव रखकर पैडलेगंज-नौसड़ मार्ग ढाई घंटे जाम कर दिया। परिवारवाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उनके बेटे समेत चार लोगों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दक्षिणी बेतियाहाता फलमंडी निवासी गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन (35) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार की मांग पर रविवार को दोपहर दो बजे के करीब गंगेश के शव के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने फलमंडी के पास मुख्य मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया।
गंगेश की भाभी पुष्पा ने आरोप लगाया कि पति की हत्या मामले में समझौते के लिए हत्यारोपी उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर के एक शिष्य ने बातचीत करने के बहाने शनिवार की सुबह देवर गंगेश को बुलाया था। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उन्होंने आरोपियों पर केस करने की मांग की।
विज्ञापन

इसबीच, तीन बजे जाम की सूचना पर कैंट थाने की पुलिस और सीओ फलमंडी पहुंचे। कई घंटे तक परिवार को समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब 5:30 बजे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर परिवारवाले शव काे अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें