फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल गोरखपुर व महराजगंज में चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडल में चुनावी बयार तेज हो गई है। 14 तारीख को कांग्रेस पहली बड़ी चुनावी सभा करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12 बजे महराजगंज और ढाई बजे कौड़ीराम के सर्वोदय इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्वी जोन प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव और जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने रविवार को तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को गोरखपुर आ रहे हैं। सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से महराजगंज जाएंगे। वहां सभा के बाद दोपहर ढाई बजे कौड़ीराम के सर्वोदय इंटर कालेज मैदान पर पहुंचेंगे। वहां से सभा के बाद वापस एयरपोर्ट आएंगे, जहां से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें