डेरवा-जगदीशपुर मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी
Flood News in Gorakhpur: नेपाल में एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी में हर दिन तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार शाम चार बजे नदी बरहज में खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर पानी चढ़ा है।
इसके अलावा राप्ती नदी में भी एक सेंटीमीटर की बढ़त हुई है। सरयू व राप्ती का जलस्तर बढ़ने की वजह से बड़हलगंज इलाके के ज्ञानकोल गांव के चारों तरफ पानी भर गया है। वहीं राप्ती नदी का पानी डेरवा से बैरिया खास जाने वाली सड़क पर लखनउरी के साथ ही सूबेदार नगर के पास ओवरफ्लो होने लगा है।
देर शाम प्रशासन प्रशासन ने बगहा, ज्ञानकोल समेत बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में भोजन का वितरण कराया। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बीते पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर बरहज में 15 सेमी बढ़ा है। शनिवार शाम पांच बजे तक नदी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही थी।
जबकि यही नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर है। राप्ती नदी का जलस्तर कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा है। बर्डघाट में नदी का जलस्तर शनिवार की शाम को खतरे के निशान से 1.54 मीटर नीचे था। शाम को नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज गई। वहीं रोहिन लाल निशान से दो मीटर और गोर्रा लगभग डेढ़ मीटर खतरे के निशान से है।
देर शाम को उपलब्ध कराया गया भोजन
गोरखपुर। गोला तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बगहा, ज्ञानकोल आदि में बाढ़ से प्रभावित लोगों के मध्य गर्म पका भोजन वितरित किया गया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर की दृष्टिगत तहसील द्वारा सामुदायिक रसोई स्थापित कर प्रभावित लोगों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया गया।