फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वास्थ्य विभाग पीएचसी स्तर पर भी करेगा कैंसर की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी पर कैंसर के प्राथमिक लक्षणों को होगी जांच
विज्ञापन

सीएचओ सहित अन्य कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

सर्वाइकल, ब्रेस्ट और मुंह के कैंसर पर रहेगा विशेष ध्यान
गोरखपुर। कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सीएचसी और पीएचसी स्तर पर कैंसर के प्राथमिक लक्षणों की स्क्रीनिंग और जागरूकता के लिए अभियान चलाएगा। अभियान में महिलाओं में विशेष रूप से सर्वाइकल, ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों के मुंह के कैंसर की पहचान पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के आरंभिक लक्षणों की पहचान कर सकें। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और इलाज से मरीज का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया नियमित रूप से हो। डॉ. झा ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें