फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संचालक और झोलाछाप पर केस में धारा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा में प्रसूता की मौत का मामला, झोलाछाप के साथ एनेस्थेसिया देने वाले की भी तलाश
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए गगहा, हाटा और मझगांवा क्षेत्र के अवैध अस्पतालों की तैयार हो रही सूची
गगहा(गोरखपुर)। गगहा में लखनापार निवासी प्रसूता पूजा की प्रसव के दौरान मौत मामले में संचालक और झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब केस में धोखाधड़ी एवं मेडिकल अधिनियम एक्ट उल्लंघन के तहत धारा की बढ़ोतरी की गई है।
इधर, वैभव नर्सिंग होम के संचालक विक्रम मद्देशिया को जेल भिजवाने के बाद पुलिस भागे फिर रहे झोलाछाप संदीप यादव की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। पूर्व में दोनों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस की मानें तो संदीप यादव की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद पुलिस झोलाछाप की गिरफ्तारी के लिए हाटा बाजार, गगहा और मझगावां, बड़हलगंज के उन अस्पतालों की जानकारी जुटा रही है जहां-जहां उसने काम किया था। पुलिस संदीप यादव के साथ रहकर गर्भवती महिलाओं को एनेस्थेसिया देने वाले युवक की भी तलाश कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गगहा सीएचसी के चिकित्साधिकारी बृजेश बरनवाल के नेतृत्व में गगहा, हाटा और मझगांवा क्षेत्र के उन अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है, जिनका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गगहा के चिकित्सा अधिकारी बृजेश बरनवाल का कहना है कि एसडीएम बांसगांव के निर्देशानुसार अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें