गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिउटहा का मामला, छापा के बाद आसपास की दुकानें हो गई बंद
जंगल कौड़िया। रविवार की दोपहर गोरखपुर-सोनौली मार्ग के किनारे चिउटहा में संचालित पटाखा की दुकान पर जीएसटी टीम ने छापा मारा। छापा की सूचना मिलते ही आसपास की कई दुकानों के शटर गिर गए।
जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक की शिकायत पर जीएसटी अधिकारियों ने दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। जांच में पता चला कि दुकान महीनों से चल रही थी, लेकिन जीएसटी नंबर महज दो दिन पहले लिया गया था। जीएसटी टीम ने केवल शिकायत वाले दुकान की जांच की और फिर लौट गई।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पटाखा दुकान के पास ही पेट्रोल पंप है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हालांकि, दुकान पर अग्निशमन यंत्र और रेत से भरी बाल्टियां रखी गई थीं।
वर्जन
शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पाया गया कि जीएसटी नंबर दो दिन पहले जारी हुआ है। सभी दस्तावेजों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक गुप्ता, इंस्पेक्टर, केंद्रीय जीएसटी