फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यपाल जाएंगी पीएसी कैंप, महिला रिक्रूट्स से मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम राजभवन से सुरक्षा टीम ने पीएसी परिसर पहुंचकर सुरक्षा का लिया जायजा
विज्ञापन

गोरखपुर। पिछले महीने प्रशिक्षु महिला सिपाहियों के हंगामा के बाद से प्रदेशभर में चर्चा में आए गोरखपुर के 26वीं वाहिनी पीएसी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जाएंगी। अचानक यहां उनका कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार देर शाम राजभवन से सुरक्षा अधिकारियों ने पीएसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर बाद तक गोरखपुर में रहेंगी। सोमवार को डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर और मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोरखपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राज्यपाल पीएसी आरटीसी जाएंगी। वे परिसर का भ्रमण करने के बाद प्रशिक्षण ले रही महिला रिक्रूट्स से भी मिलेंगी। बता दें कि पीएसी गेट पर पिछले महीने हुए हंगामे के बाद सेनानायक व आरटीसी प्रभारी को हटाते हुए हंगामा प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि दीक्षांत व पीएसी भ्रमण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा से जुड़े सारे प्रबंध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें