फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दशक से गोरखपुर के मोस्ट वांटेड डायना पर हैं 36 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या, लूट, मादक पदार्थ, वन कटान और गैंगस्टर एक्ट तक में दर्ज हैं मामले
विज्ञापन

2004 से 2025 तक खून-खराबा, तस्करी और अवैध वसूली में भी रहा सक्रिय

गोरखपुर। एम्स थाने का गैंगस्टर दयाशंकर उर्फ देवेंद्र निषाद उर्फ डायना एक बार फिर पुलिस के राडार पर है। पिछले दो दशकों से अपराध जगत में सक्रिय डायना के खिलाफ अब तक 36 केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत हाल ही में कार्रवाई की है।
वर्ष 2004 में पहली बार डायना के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज हुआ। इसके बाद खोराबार और एम्स थानों में लगातार उसके खिलाफ चोरी, वन कटान, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज होते रहे। वर्ष 2008 में हत्या की कोशिश, चोरी और वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। वर्ष 2016 में एनडीपीएस एक्ट, 2024-25 में लूट, जालसाजी, धोखाधड़ी, वसूली और सरकारी कार्य में बाधा जैसे मामलों ने उस पर दर्ज केस की फेहरिस्त को और बढ़ा दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि डायना लंबे समय से वन तस्करी और नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन


इलाके में दबंग छवि बनाकर वसूली, धमकी, अवैध कब्जा और स्थानीय तस्करों से उगाही करता था। कई बार गिरफ्तारी के बाद भी वह जमानत पर छूटते ही फिर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा। डायना के खिलाफ दर्ज मामलों में गैंगस्टर एक्ट (2008, 2014) और एनडीपीएस एक्ट (2016, 2023) जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। इसी क्रम में एम्स थाना पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम में उसकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायना की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ था।
कोट
अपराधियों की जड़ों पर चोट करने के लिए सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि संपत्ति कुर्की, बैंक खाते की जांच और नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। डायना जैसे अपराधी अब प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के दायरे में हैं। ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को अपराधमुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन


- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

पिता करते हैं खेती, भाई राजनीति
डायना के पिता हरिलाल निषाद सब्जी की खेती करते हैं। इसके साथ ही वह पशुपालन भी करते हैं। बड़े भाई सपा से जुड़े हुए हैं। भाई महेंद्र ने बताया कि उनकी चार बीघा पुश्तैनी जमीन है जिसमें सब्जियों की खेती होती है। दयानंद ने अपनी कमाई से कुछ जमीन खरीदी थी जिसमें मकान भी बनवा रहा था जिसे पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया। वह परिवार से अलग पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उसके जेल जाने और संपत्ति जब्त होने पर उनका परिवार पैतृक मकान में चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें