फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंकुश ने सहारनपुर के मो. अशमीर को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन


दूसरे दिन हुए बालक वर्ग के मुकाबले, गोरखपुर के पहलवानों का रहा दबदबा
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 38 किलो भारवर्ग में गोरखपुर के अंकुश ने सहारनपुर के मो. अशमीर को पटकनी देकर विजेता बने।
प्रतियोगिता के अंडर-14 के 35 किलो भार वर्ग में मेरठ के समीर, 38 किलो में गोरखपुर के अंकुश, 41 किलो में मुरादाबाद के मोहित, 44 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राजन, 48 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के रघुराज प्रताप, 52 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के प्रियांशु यादव, 57 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अमन यादव, 62 किलो में मेरठ के हर्षित, 68 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के सत्यवीर, 75 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के निकेश यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के हिमांशु, 51 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के मुकेश यादव, 55 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अभिषेक चौरसिया, 60 किलो में मेरठ के हमजा, 71 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के पवन कुमार यादव, 80 किलो में मेरठ के सूरज शर्मा, 92 किलो में मेरठ के उधम सिंह और 110 किलो में मेरठ के वरु तोमर ने विजेता बने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में रमाकांत यादव, मार्कंडेय तिवारी, चंद्रेश पटेल, ओमकार यादव, कृष्कांत, विशाल, सत्येंद्र, रेनू पाल अमलेश ने निभाई। तो वहीं सेलेक्टर के रूप में तौहीद खान, नाथू यादव आदि रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, सुभाष राय, संतोष सिंह, डॉ. अरुणेंद्र राय, हरकेश यादव, अभय प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें