फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. यूपी सिंह का समर्पण भाव समाज के लिए अनुकरणीय

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के अध्यक्ष रहे
विज्ञापन
सीएम योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के पर्यटन सुविधा केंद्र परिसर में किया गया ब्रह्मभोज का आयोजन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह को श्रद्धांजलि दी। गोरखनाथ मंदिर स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि अर्पण और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रो. यूपी सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके समर्पण भाव को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए शिवावतार गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। इसके बाद प्रो. यूपी सिंह के व्यक्तित्व के विविध आयामों को याद किया और गोरक्षपीठ तथा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सेवा के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन


पुष्पांजलि के बाद मुख्यमंत्री ने प्रो. यूपी सिंह के पुत्रगण दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह और यूपी कॉलेज के आचार्य प्रो. राजीव कृष्ण सिंह व अन्य परिजनों से बात करते हुए प्रो. यूपी सिंह के सेवा, समर्पण और समाज एवं राष्ट्र के प्रति निभाए गए दायित्वों को याद किया।
विज्ञापन


इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रो. यूपी सिंह को प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, राज्यसभा के पूर्व सदस्य जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक संत प्रसाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के रामचंद्रा रेड्डी, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राज्य उर्दू अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा, आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुभाष आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें