फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पश्चिमी चंपारण के रास्ते जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में इस सड़क का तय हो गया है एलाइनमेंट, गंडक नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले से होकर गुजरेगा। इसके लिए गंडक नदी पर पुल बनाया जाएगा। अब यूपी के कुशीनगर जिले में इस सड़क का नए सिरे से एलाइनमेंट तय हो रहा है। इसके लिए उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। जल्द ही पूरी सड़क का एलाइनमेंट तय हो जाएगा। इसके बाद टेंडर जारी होगा।
गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे की प्रस्तावित लंबाई 568.42 किलोमीटर है। एनएचएआई सूत्रों के अनुसार यह सड़क बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज से होकर गुजरेगी। इसके लिए गंडक, बागमती व कोसी नदी पर पुल का निर्माण होगा। छह लेन तक विस्तारित किए जा सकने वाली इस ग्रीन फील्ड सड़क पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लोग सफर कर सकेंगे। बिहार में एलाइनमेंट तय होने के साथ ही कुशीनगर से गोरखपुर तक का एलाइनमेंट तय करने पर मंथन चल रहा है। जल्द ही यह भी तय हो जाएगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण व निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट तय करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के हिस्से में जल्द ही मार्ग का निर्धारण कर दिया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
ललित प्रताप पाल, पीडी, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें