फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनवुड अपार्टमेंट: मोहल्लेवालों की चिंता वाजिब...सुरक्षा मानकों के साथ होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

रिपोर्ट से मोहल्ले के लोगों को अवगत कराया गया, अब शुरू होगा निर्माण
गोरखपुर। ग्रीनवुड अपार्टमेंट के बेसमेंट का निर्माण अब सुरक्षा उपायों के साथ शुरू होगा। क्योंकि इस इलाके में पानी का स्तर उपर है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में मोहल्ले के लोगों की चिंता को शामिल करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने का सुझाव दिया है। इस रिपोर्ट से शनिवार शाम को मोहल्ले को लोगों को भी अवगत कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीनवुड अपार्टमेंट की साइट पर सबसे पहले रिटेंशन पाइल का निर्माण होगा फिर टावर की पाइलिंग की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से खोदाई कर रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी।
रामढ़ताल क्षेत्र स्थित गौतम विहार विस्तार में प्रस्तावित प्राधिकरण की परियोजना ग्रीनवुड अपार्टमेंट के बेसमेंट की खोदाई के दौरान पिछले महीने अचानक आस-पास के घरों में दरारें पड़ने लगीं। काॅलोनी वालों ने इसकी शिकायत जीडीए के अफसरों से की। इसके बाद प्राधिकरण के आमंत्रण पर आर्किटेक्ट ने कुछ उपायों के साथ काम शुरू कराने का सुझाव दिया लेकिन काॅलोनी वालों ने विशेषज्ञ से सुझाव लेकर ही निर्माण शुरू कराने की मांग की। इसके बाद जीडीए के बुलाने पर आठ फरवरी को आईआईटी रुड़की के डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता गोरखपुर पहुंचे और परियोजना का निरीक्षण करने के साथ ही आस-पास के प्रभावित घरों और गोरक्ष एन्क्लेव व कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि निर्माण स्थल के पास जलस्तर प्राकृतिक भूमि से लगभग 1.5 मीटर नीचे है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान सतर्कता बरतें ताकि आसपास के भवनों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में निवासियों की चिंता को ध्यान में रखते हुए, निर्माण से पहले सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को प्राधिकरण के अभियंताओं ने काॅलोनी के प्रभावित घरों के लोगों के साथ बैठक कर विशेषज्ञ के सुझावों को उनसे भी साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें