फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइबर जालसाजों ने झांसा देकर महिला से 77 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- गहने बेचकर महिला ने जालसाजों के बताए खाते में भेजे थे रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ थाने के विस्तारनगर कॉलोनी निवासी महिला ठगी की शिकार हो गई। साइबर जालसाजों ने एक लाख जमा करने पर डेढ़ लाख रुपये व सामान देने का झांसा दिया। महिला ने गहने बेचकर 77 हजार रुपये जालसाजों के बताए खाते में भेजे थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विस्तार नगर कॉलोनी निवासी अमृत कुमार दुबे ने तहरीर के जरिये बताया कि उनकी पत्नी शिवांगी शुक्ला को विगत दिनों जालसाजों ने मोबाइल पर कॉल की। जालसाजों ने पत्नी को झांसा दिया कि एक लाख देने पर डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। साथ में कुछ सामान (गिफ्ट) भी दिया जाएगा। पत्नी जालसाजों के झांसे में आ गई। अपना जेवर बेचकर रुपये जालसाजों के बताए खाते में भेज दिया। इसके बाद जालसाजों से संपर्क करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। अमृत कुमार दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें