हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी उषा देवी देवी ने तहरीर देकर पड़ोसी दंपती पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर के जरिये बताया कि बुधवार को पड़ोसी राजू शुक्ला और उनकी पत्नी पूजा शुक्ला को घर खाना खाने की बात कही। यह सुनकर दोनों आग बबूला हो गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर मुझे, पति दिनेश शुक्ला और पुत्र आदित्य शुक्ला को लाठी-डंडे से मार पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मारपीट के आरोपी पति-पत्नी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।