फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से 80 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- केन्या भेजने और वीजा दिलाने का दिया भरोसा, प्रशिक्षण केंद्र बंद कर संचालक भागा
विज्ञापन

सहजनवा। विदेश में नौकरी दिलाने और केन्या भेजने के नाम पर दो युवकों से 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद प्रशिक्षण केंद्र बंद कर संचालक भाग गया। पीड़ितों की तहरीर पर गीडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया के दुबौली निवासी अजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार पासवान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गीडा क्षेत्र के नौसड़ स्थित शिवमंदिर के सामने आर्य प्रशिक्षण सेवा संस्थान ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर का विज्ञापन देखा था। विदेश में नौकरी की उम्मीद में दोनों सेंटर पहुंचे। संचालक आनंद कुमार ने 16 मई को टेस्ट लिया और पास होने की बात कहकर पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा करा लिए। मेडिकल के नाम पर दोनों से 3500 रुपये लिए गए। इसके बाद संचालक ने केन्या भेजने और वीजा दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 80 हजार रुपये ले लिए। फ्लाइट टिकट कराने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद दोनों सेंटर पहुंचे तो वह बंद मिला। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जवाब नहीं मिला। पीड़ितों का आरोप है कि उनके पासपोर्ट और रुपये भी संचालक के पास हैं। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद कुमार और निर्मल दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें