फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा के स्थापना दिवस पर पूर्वांचल के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 नवंबर को 37वां स्थापना दिवस मनाएगा प्राधिकरण, 150 से अधिक स्टॉल लगेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर पूर्वांचल के छोटे और मझोले उद्योगों के उत्पादों को बड़ा मंच मिलेगा। 30 नवंबर को आयोजित समारोह में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें आधे से ज्यादा स्टॉल पूर्वांचल के उद्यमियों के उत्पादों के होंगे। इसके साथ ही औद्योगिक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सीईओ विशाल कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। समारोह में गीडा के औद्योगिक विकास, निवेश और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने की भी योजना है। गीडा के विस्तार और धुरियापार औद्योगिक कॉरिडोर जैसी भविष्य की योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म और वृत्तचित्र भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेड शो में दिखेंगे स्थानीय उद्योगों के उत्पाद
स्थापना दिवस समारोह में गोरखपुर ट्रेड शो खास आकर्षण रहेगा। इसमें पूर्वांचल के लघु और मध्यम उद्योगों के साथ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगेगी। प्लास्टिक पार्क, गारमेंट पार्क और अन्य विनिर्माण इकाइयां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। बीआईटी, केआईपीएम और आईटीएम जैसे शैक्षणिक संस्थानों को भी अपने अनुभव, स्टार्टअप और संस्थागत गतिविधियों को साझा करने का मौका मिलेगा। सूचना विभाग और पुलिस विभाग की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) के लिए दो बड़े स्टॉल बनाए जाएंगे। फूड कोर्ट में ओडीओसी के लाइव काउंटर भी लगाए जाएंगे।

उद्यमियों की सुविधा के लिए बनेगी नई वेबसाइट
गीडा अपनी नई वेबसाइट तैयार करा रहा है। इसे इस तरह बनाया जा रहा है कि उद्यमियों को प्राधिकरण से संपर्क करने और अपनी समस्याएं बताने में आसानी हो। इसके माध्यम से सिंगल विंडो सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा निवेश मित्र 3.0 पर सभी औद्योगिक प्राधिकरणों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


समारोह में संस्कृति विभाग की टीम स्थानीय कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 37वें स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। गोरखपुर के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर समारोह में शामिल हों।
- विशाल कुमार, सीईओ, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें