फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी : मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी साइबर सेल की स्पेशल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में सक्रिय हैं म्यूल खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह
विज्ञापन



गोरखपुर। सरकारी योजनाओं के लाभ का झांसा देकर म्यूल खाते खुलवाने और फिर उनकी मदद से साइबर ठगी की रकम को ठिकाने के मामले में मास्टरमाइंड की जांच के लिए साइबर सेल की स्पेशल टीम लगी है। गिरोह के सरगना दूसरे शहरों में बैठकर गुर्गों को निर्देश देते हैं और करोड़ों रुपये ठिकाने लगाते हैं।
शहर से लेकर देहात में साइबर ठगों के कई गिरोह सक्रिय हैं। इनका मुख्य काम होता है साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगा। इसके लिए वह गरीब महिलाओं को अन्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते हैं। शुरुआत में चंद रुपये भी देते हैं ताकि उन्हें भरोसा हो जाए। इसके बाद उनके सभी दस्तावेज लेकर अकाउंट को म्यूल खाते के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तिवारीपुर थाने की पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के तीन गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन गुर्गों को व्हाट्सएप से निर्देश मिलते थे। सरगना इन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिये ही रकम ठिकाने लगाने को बोलते थे। पुलिस इनके मोबाइल फोन से रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके पहले एम्स, खोराबार और उरुवा बाजार थाने की टीम ने इस तरह के गिरोह को पकड़ा था। दरअसल, साइबर ठगी के इस गिरोह के सरगना दूसरे शहरों में बैठे रहते हैं। अब तक चारों गिरोह में केवल गुर्गे ही पकड़े गए हैं। इनके मास्टरमाइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इसीलिए थानों की टीम के साथ साइबर सेल की टीम भी इनकी तलाश में जुट गई है।
एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि सभी मामलों में थानों के साथ साइबर सेल की टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही मास्टरमाइंड भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें