केंद्रीय नेतृत्व के आह्वन पर टाउनहॉल से निकाली गई पदयात्रा
गोरखपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी व महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा गोलघर, गणेश चौराहा, इंदिरा तिराहा और वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से होते हुए अंबेडकर चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान नए कानून के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब और श्रमिक परिवारों के लिए जीवन रेखा है। यह पद यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।
इस अवसर पर गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, डॉ. सैय्यद जमाल, राकेश यादव, श्रवण पांडेय, प्रो. राम नरेश चौधरी, सतेंद्र निषाद, जयंत पाठक, डॉ. चिंमय पांडेय, राजीव पांडेय, हजारी लाल जायसवाल, अनिल सोनकर व शिव शंकर यादव आदि मौजूद रहे।