फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात जाने के लिए बाइक नहीं मिली तो पिता और भाई पर ब्लेड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में बृहस्पतिवार सुबह हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में बृहस्पतिवार को बरात जाने के लिए बाइक न मिलने पर युवक विशाल ने पिता और भाई पर ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। घटना में पिता रविंद्र निषाद के चेहरे व गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। वहीं भाई विनय भी चोटिल हो गया। एक अन्य भाई खून देखकर बेहोश हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रविंद्र निषाद (56) पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे विशाल, राहुल और विनय (20 ) हैं। तीनों अविवाहित है जो पेंटिंग पॉलिश का काम करते हैं। विशाल शराब का लती है। जो आए दिन घर में विवाद करने के साथ ही परिवार के लोगों से मारपीट करता था। दो माह पूर्व भी पिता हाथापाई की थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बुधवार रात में गांव के ही एक व्यक्ति के बरात में जाने के लिए विशाल बाइक मांग रहा था। पिता ने उसकी आदतों को देखते हुए बाइक देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए विशाल पिता और भाइयों से गाली गलौज की। इसके बाद देर रात ब्लेड खरीद कर रख लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौका मिलते ही विशाल ने पहले अपने पिता रविंद्र निषाद के चेहरे और गर्दन फिर भाई विनय के गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। पिता और भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद विनय को घर भेज दिया। वहीं पिता की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें