फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवररेटिंग के विरोध पर युवक पर किया हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, देसी शराब की दुकान पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीट
विज्ञापन

गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र में सरकारी देसी शराब की दुकान पर अधिक दाम मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार शाम दुकान पर ओवररेटिंग का विरोध करने पर दुकानदार पक्ष के लोगों ने युवक को दौड़ाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
मामले में पुलिस ने आरोपी सुदर्शन यादव, कमलेश यादव निवासी मटियानी थाना बड़हलगंज और कल्लू गौतम निवासी खरसान खुर्द थाना दीदारगंज, जिला आजमगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा नहर के पास स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। आरोप है कि दुकान सुबह करीब चार बजे ही खोल दी जाती है और फुटकर में भी शराब बेची जाती है। बुधवार शाम लंगड़ी गुलरिहा निवासी सुजीत अपने पिता के लिए शराब खरीदने दुकान पर गया था। आरोप है कि जब उसने निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये देने से इन्कार किया तो दुकान का मुनीब गाली-गलौज करने लगा। विरोध बढ़ने पर मुनीब और वहां चखना बेचने वाला व्यक्ति जुट गए और सुजीत को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान धारदार हथियार से किए गए वार में उसका कान कट गया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार के नाम से पंजीकृत है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। घायल युवक के पिता ब्रह्मानंद की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शराब भट्ठी के मुनीब और चखना विक्रेता के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, धारदार हथियार से हमला तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। मामले में अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें