फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा प्रदेश संगठन में जगह के लिए जोड़-तोड़ शुरू, कई नेताओं ने राजधानी में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछली बार गोरखपुर-बस्ती मंडल के छह लोगों को मिली थी जगह
विज्ञापन

- इस बार आनुषंगिक संगठनों में ज्यादा लोगों को मिल सकती है जिम्मेदारी
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। जातीय संतुलन को साधने में जुटी पार्टी गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुछ नए चेहरोंं को कार्यकारिणी में जगह दे सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो कई नेता राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं।

दरअसल, गोरखपुर से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को सौंपी गई है। ऐसे में पूरब और पश्चिम के तालमेल के साथ ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की भी कोशिश होगी। पिछली बार गोरखपुर-बस्ती मंडल से डॉ धर्मेद्र सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, नीलम सोनकर, शकुंतला चौहान, कामेश्वर सिंह को जगह मिली थी लेकिन इस बार समीकरण बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े कुछ लोग भी दावा कर रहे हैं। छात्रसंघ की राजनीति करने वाले दो नेता भी अपना-अपना समीकरण बनाने में लगे हुए हैं। इसमें एक नेता पहले प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पूर्व में जिला स्तर पर काम कर चुके लोग भी इस बार प्रदेश संगठन में जगह पाने के लिए पैरवी करने में लगे हैं। इसके अलावा चर्चा है कि एक व्यक्ति, एक पद के आधार पर ऐसे पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जो जनप्रतिनिधि भी हैं। पार्टी में अंदरखाने चर्चा यह भी है कि संतुलन बनाने के लिए कुछ लोगों को आनुषंगिक संगठनों में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें