फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसानों के हक के लिए गोरखपुर से दिल्ली तक निकलेगी न्याय यात्रा

Mon, 09 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठक में हिस्सा लेने आई थीं पूर्व दस्यु एवं भाकियू (एस) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा परिहार
विज्ञापन


गोरखपुर। पूर्व दस्यु एवं भारतीय किसान (एस) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा परिहार ने कहा कि किसानों के हक और संविधान बचाने के लिए गोरखपुर से दिल्ली तक न्याय व जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। किसान अपने खर्चे कम कर बहुत मुश्किल से अपने बेटों व बेटियों को पढ़ा रहा है।
''''भारत बचाओ-संविधान बचाओ'''' चिंतन बैठक में हिस्सा लेने शहर में आईं सीमा परिहार रविवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसानों को मात्र छह हजार रुपये सालाना मिलते हैं। यह राशि उनके जीवन यापन व परिवार के भरण पोषण के लिए काफी कम है। किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने किसानों से आंदोलन में साथ आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लोकमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लताफत अली ने कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी सभी समाज को जोड़कर मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है। भाकियू (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जयेंद्र गुर्जर ने कहा कि सामाजिक न्याय आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन को लेकर पूर्वांचल के हर जिलों का दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें