फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाशिवरात्रि के लिए चमकाए जा रहे शिवालय

Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिरों की भव्यता बढ़ाने के लिए रंग-रोगन, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर व भरोहियां पीपीगंज मंदिर परिसर में इन दिनों साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई कर परिसर को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ नगर निगम की टीम भी आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चला रही है। सड़कों की धुलाई, कूड़ा हटाने और जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं बिजली निगम की ओर से मंदिरों के आसपास स्थित खंभों और तारों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें कवर करने का कार्य किया जा रहा है।
बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी रामानाथ उपाध्याय ने बताया कि मंदिर का रंग-रोगन हाे चुका है। साफ-सफाई की जा रही है। वहीं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि बिजली के खंभों को कवर किया जाएगा। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें