फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: देश भर के उत्पाद होंगे शिल्प मेले का आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव (10 से 16 जनवरी) में सात दिवसीय शिल्प मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस मेले में देश भर के बेहतरीन उत्पाद शामिल किए जाएंगे। शिल्प मेले का आकर्षण देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद होंगे। इसको लेकर समिति ने शिल्पकारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें कशीदाकारी से बने गुजरात के वस्त्र उत्पाद लोगों को लुभाएंगे। खुर्जा के पाॅटरी उत्पाद भी मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे। बनारसी साड़ी, कश्मीरी शाॅल, पंजाब, लुधियाना के ऊनी कपड़े और लखनऊ के चिकेनकारी उत्पादों से भी मेला सजेगा। सहारनपुर के फर्नीचर, असम के बैंबू के बने सजावटी सामान, राजस्थानी जूता बनाने वाले कारीगरों का भी स्टाल लगाया जाएगा। शिल्पकारों को इसके लिए अच्छी जगह पर दुकान देने का निर्णय भी लिया गया है। मेले में भदोही के कालीन के भी स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में एक जिला एक उत्पाद में शामिल गोरखपुर के ओडीओपी टेराकोटा को विशेष स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा टेराकोटा के उत्पादों से मेले को सजाया जाएगा। वहीं सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल सहित अन्य जिलों के उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक रवींद्र कुमार मिश्र के अनुसार, महोत्सव में शिल्प मेले को लेकर वार्ता की जा चुकी है। कई राज्यों के शिल्पकारों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। कई ने आने की हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें