फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साहित्य, कला, पत्रकारिता और बॉलीवुड की नामी हस्तियां करेंगीं शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल शब्द संवाद का आयोजन शनिवार को स्थानीय होटल में शुरू होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में 15 सत्रों के माध्यम से साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, रंगमंच, बॉलीवुड और संगीत की नामी हस्तियां शिरकत करेंगीं व विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


लिटफेस्ट के उद्घाटन सत्र शब्दों की सत्ता की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार और साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी करेंगे। इस सत्र में विशिष्ट वक्ता के रूप में असगर वजाहत, डॉ. सूर्यबाला और शिवमूर्ति जैसे दिग्गज साहित्यकार शिरकत करेंगे। इसके बाद डायरी से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक विषय पर होने वाले सत्र में लेखक प्रभात रंजन, देवेंद्र आर्य और मनीषा कुलश्रेष्ठ अपने अनुभव साझा करेंगे। धर्म, सत्ता और समाज विषय पर होने वाले सत्र में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर और चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी संबोधित करेंगे। महिला राजनीति: नए मोड़, नए मुकाम सत्र में महुआ मांझी, डॉ. रागिनी सोनकर और शांभवी चौधरी महिलाओं की राजनीति में बदलती भूमिका पर चर्चा करेंगी। शाम के सत्र में टीवी पत्रकार सौरव शर्मा और लेखक राशिद किदवई मीडिया की साख विषय पर विचार रखेंगे। पहले दिन का समापन हिंदी कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति और रंगमंचीय प्रस्तुति हरिश्चंद्र तारामती से होगा।

नवोत्पल सत्र से होगा दूसरे दिन का आगाज

दूसरे दिन महीप श्रीवास्तव, नेहा मिश्रा, अनुराग यादव और नित्या त्रिपाठी जैसे युवा रचनाकार अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद सृजन के संशय सत्र में कोलकाता के यतीश कुमार, प्रियंका ओम, विनीता अस्थाना और अर्पण कुमार साहित्यिक लेखन से जुड़े सवालों के समाधान तलाशेंगे। मीडिया सत्र में वरिष्ठ पत्रकार रेहान फ़ज़ल और राजीव रंजन पत्रकारिता में भरोसे की बुनियाद पर चर्चा करेंगे। प्रसिद्ध अभिनेता मकरंद देशपांडे दर्शकों के साथ संवाद करेंगे। गोरखपुर के चमकते सितारे सत्र में शहर के युवा प्रतिभाशाली चेहरे जैसे साउंड इंजीनियर आयुष रंजन, रक्षाकर्मी अवधेश सिंह, खिलाड़ी शगुन, और अभिनेता अमित मौर्या अपनी कहानियां साझा करेंगे। शाम को स्व. पीके लाहिड़ी की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


-कार्यक्रम का होगा संगीतमय समापन

फेस्टिवल का समापन बाबू महादेव प्रसाद रईस की स्मृति में पं. हरीश तिवारी के सुगम संगीत और दीपमाला सचान के कथक नृत्य से होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम सहाय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन सचिव महेश वालानी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है और सभी के लिए खुला है। कन्वीनर अचिंत्य लाहिड़ी ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें