फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फैमिली आईडी बनाने में गोरखपुर फिसड्डी, 74वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधार के लिए सीडीओ ने बीडीओ की दी जिम्मेदारी, शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

प्रत्येक दो दिन में देना होगा अपडेट, ब्लॉकवार नोडल अधिकारी भी किए तय
गोरखपुर। फैमिली आईडी बनाने में गोरखपुर फिसड्डी साबित हुआ है। प्रदेश में जिला निचले पायदान में 74वें स्थान पर है। शासन में हुई समीक्षा के बाद सीडीओ ने स्थिति को सुधारने के लिए सभी ब्लाॅक में नोडल अधिकारी नामित किए हैं। साथ ही बीडीओ की जवाबदेही भी तय की गई है। नोडल अधिकारियों को हर दो दिन में ब्लॉकवार डाटा अपडेट कराने के लिए कहा गया है। शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
शासन ने कुछ दिन पूर्व फैमिली आईडी को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इसमें गोरखपुर सबसे निचले पायदान में था। इस पर शासन ने सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने एडीएम, एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि जिला पंचायतराज अधिकारी को योजना का नोडल अधिकारी नामित किया किया है। साथ ही बीडीओ को ब्लॉक स्तर का नोडल बनाकर उनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी है। दो दिन में नोडल अधिकारियों को ब्लॉकवार अपडेट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें