फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेगा ब्लॉक खत्म, छोटे ब्लॉक के लिए रहे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन निर्माण के दौरान लिए जाएंगे ब्लॉक
विज्ञापन


ट्रेनें होंगी प्रभावित, यात्रियों को होगी दिक्कत

गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन और गोरखपुर जंक्शन के बीच रेलवे तीसरी लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके लिए रेलवे ने 22 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया था। इससे यात्रियों भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी थी। इस बीच गोरखपुर जंक्शन से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में अभी करीब तीन महीने का समय लगेगा। इस काम को पूरा करने के लिए तीन महीने का और समय लगेगा। ऐसे में इस काम के दौरान कुछ छोटे ब्लॉक रेलवे को लेने होंगे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के लिया 12 अप्रैल से तीन मई तक का मेगा ब्लॉक लिया था। इस दौरान यार्ड रिमॉडलिंग का काम भी किया गया है। इस दौरान 122 ट्रेनों को निरस्त रहीं और कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया गया। इससे 11 से 12 लाख यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। लेकिन, यात्रियों की यह समस्या ब्लॉक के बाद भी कम होने वाली नहीं है। क्योंकि गोरखपुर जंक्शन और डोमिनगढ़ स्टेशन के बीच तीसरी लाइन का काम ब्लॉक के दौरान पूरा ही नहीं हुआ है। ऐसे में इस काम को पूरा करने के लिए ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


...........


इसलिए काम में हो रही है देरी

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य में जमीन की कोई नहीं थी, ऐसे में यह काम आसानी से पूरा हो गया, लेकिन डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच कई जगहों पर जमीन कम होने से रेलवे प्रशासन को तीसरी लाइन के निर्माण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीसरी लाइन बिछाने के लिए रेलवे की बाउंड्रीवाल भी तोड़नी पड़ी है। ऐसे में काम में समय लग रहा है।
विज्ञापन

...............


वर्जन

ब्लॉक के दौरान गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है। गोरखपुर जंक्शन से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन के काम में अभी करीब तीन महीने का और लगेंगे। इस दौरान काम को पूरा कराने के लिए कुछ छोटे ब्लॉक लिए जाएंगे।
पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें