फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त से तीन सितंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 18 मंडलों के साथ तीन स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें होंगी शामिल
गोरखपुर। जिले को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से तीन सितंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के साथ तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रीजनल स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते प्रतियोगिता वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय कुश्ती के अलावा राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता की भी मेजबानी गोरखपुर को मिली है लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुश्ती के साथ ही गोरखपुर को राज्यस्तरीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, राज्यस्तरीय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता और राज्यस्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का भी अवसर मिलेगा। इनकी तारीख तय की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें